Live

केनरा बैंक हजारीबाग द्वारा मिला 14 लाभुकों को लोन

PM आवास योजना के सभी 18 लाभुकों को सौंपी गई नवनिर्मित आवास की चाबी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग: प्रधानमंत्री आवास योजना घटक 3 कोलघट्टी (परियोजनाAHP)के 18 लाभुकों को हजारीबाग नगर निगम के नगर आयुक्त एवं मा ० महापौर द्वारा सभी को निर्मित आवास की चाबी वितरण का कार्यक्रम किया गया. विदित हो कि आवास की लागत 6.14 लाख रुपये है. प्रथम चरण में कुल 18 लाभुकों को चाबी दी गयी. जिन लाभुकों द्वारा अंशदान 3.64 लाख रुपये दे दिए गए. जिसमें केनरा बैंक हजारीबाग द्वारा 14 लाभुकों को लोन दिए गए हैं.

कार्यक्रम में नगर विकास विभाग केDMAसेMIS specialistमीतू भारती उपस्थित हुए,साथ में नगर निगम हजारीबाग के पी एम ए वाई आवास योजना के नोडल पदाधिकारी आलोक नारायण,राजेन्द्र कुमार साथ में निगम के पी एम सी प्रियरंजन,मुकेश,अविनाश कुमार,मुकुल सहायक मनोज आदि उपस्थित थे. नगर आयुक्त ने शेष बचे काम जैसे पानी,बिजली आदि उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक निर्देश दिए तथा नोडल पदाधिकारी आलोक नारायण को जुडको के साथ बैठक रखने को कहा. बाकी बचे लाभुकों को लोन दिलाने में नगर निगम द्वारा बैंकों से सम्पर्क कर सहयोग किया जा रहा है. नगर आयुक्त ने इससे संबंधित बैठक रखने को नोडल पदाधिकारी को कहा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें