कैबिनेट की बैठक में कुल 26 एजेंडों पर लगी मुहर
सीएम हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में राज्यकर्मियों को महंगाई भत्ता बढ़ा 8%
रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में आज प्रोजेक्ट भवन में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक संपन्न हो गई. बैठक मेंकुल26प्रस्तावों पर मुहर लगी है. राज्य कर्मियों को महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से बढ़ा है. अब झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को महंगाई भत्ता 34% की जगह 42% मिलेगा. पेंशन भोगियों के लिए भी 1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता बढ़ा है. 38 की जगह 42% मिलेगा.
कैबिनेट की बैठक में इंजीनियरिंग और पॉलिटेक्निक कॉलेज में संविदा पर पढ़ाने वाले शिक्षकों का मानदेय बढ़ा. इंजीनियरिंग कॉलेज में अब57000पॉलिटेक्निक कॉलेज में56000अधिकतम मानदेय मिलेगा.
अंगीभूत कॉलेजों में सहायक प्राध्यापकों का मानदेय बढ़ा57700
दिलीप कुमार शर्मा द्वारा दायर याचिका पर कोर्ट के आदेश पर शिथिल करते हुए प्रोन्नति दी गई.
एसटी एससी के मानक जाति प्रमाणपत्र भारत सरकार द्वारा जारी किए गए . आधार पर जारी होंगे प्रपत्र पांच के आधार पर
अवर अभियंता सेवा नियमावली में संशोधन हुआ है.
झारखंड के सरकारी कर्मचारी को महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2023 से बढ़ा है. 34% की जगह 42% मिलेगा. पेंशन भोगियों के लिए भी 1 जनवरी 2023 से महंगाई भत्ता बढ़ा. 38 की जगह 42% मिलेगा.
संविदा कर्मियों का मानदेय बढ़ा
सरकारी अस्पताल जूनियर रेजिडेंट का वृति संशोधन
झारखंड औषधि नियंत्रण सेवा नियमावली में संशोधन हुआ है.
अपुनरीक्षित वेतनमान वाले राज्य कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा
अपुनरीक्षित वेतनमान वाले राज्य पेंशन कर्मियों का महंगाई भत्ता बढ़ा. 212% से बढ़ा कर 221%
चक्रधरपुर में अनुमंडलीय कोर्ट बनेगा.
बनहोरा रांची में पीपीपी मोड पर बने आवास
बोकारो के नावाडीह में 25 करोड़ की लागत से बनेगा डिग्री महाविद्यालय
प्रवासी मजदूरों के मृत्यु होने पर उसके शव को वापस लाने और परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की राशि बढ़ी.
सीसीटीएनएस परियोजना के लिए 71करोड़ रुपए आवंटित
उद्योग निदेशालय में और जिला उद्योग केंद्र में उद्योग प्रसार पदाधिकारी की नियुक्ति होगी.
नगर निकाय चुनाव होने के कारण 34 नगर निकायों में कार्य संचालन के लिए प्रशासक की नियुक्ति होगी .
जेएसबीसीएल 1 मई से उन जिलों में शराब बेचेगा जहां टेंडर नहीं हुआ है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।