सरकार को मिलेगी मजबूती
झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज,जानें किन्हें मिलने वाला है मौका..
Ranchi:-झारखंड की चंपाई सोरेन कैबिनेट का आज विस्तार हो रहा है.इस विस्तार में झामुमो और कांग्रेस के विधायक मंत्री पद की शपथ लेगें.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायक सुदिव्य सोनू, बसंत सोरेन और सीता सोरेन को मंत्री बनाया जा सकता है.इसके साथ ही दीपिका पांडेय भी मंत्री बन सकती हैं.
बताते चलें कि जमीन घोटलों में हेमंत सोरेन को ईडी द्वारा गिरफ्तार किए जाने के बाद चंपाई सोरेन ने सरकार बनाई थी.चंपाई सोरेन के साथ ही आलमगीर आलम और सत्यानंद भोक्ता ने मंत्री पद की शपथ ली थी.उसके बाद से चंपाई सोरेन का मंत्रिमंडल विस्तार कई बार टला है और आज उसका विस्तार हो रहा है.राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन राजभवन में सभी मंत्रियों को शपथ दिलायेंगे.इस दौरान सीएम चंपाई सोरेने समेत अन्य मंत्री एवं कई गणमान्य मौजूद रहेंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।