आत्महत्या का नाटक करने वालाा शख्स गिरफ्तार
गिरफ्तारी से बचने के लिए जनवरी 2020 में किया था नाटक
BUXER:- आत्म हत्या का नाटक कर पुलिस को चकमा देने वाले शख्स का भंडोफोड़ हो गया और पुलिस आखिरकार उसे गिरफ्तार कर ही लिया।मामला बक्सर कै है जहां गंगाब्रिज से कूद कर आत्महत्या का नाटक करना एक शख्स को महंगा पड़ गया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक का नाम सर्वजीत सिंह हैं जो औद्योगिक थाना क्षेत्र के निरंजनपुर का निवासी है।
मिली जानकारी के मुताबिक जनवरी 2020 में गंगा ब्रिज पर सर्वजीत सिंह ने एक सुसाइड नोट और अपना चप्पल के साथ मोबाईल छोड़ दिया था। जब पुल पर टहलने वालो की नजर पड़ी तो उसके परिजनों की मामले की जानकारी दी थी।सूचना मिलते ही स्थानीय लोगो ने पुल पर पहुंचकर समान और मोबाईल की पहचान कर उसकी तलाश करने को लेकर जिला प्रशासन को सुचना दी। जिला प्रशासन पर शव तलाश में देर होने पर घंटो पुल को जाम कर दिया था।जिला प्रशासन के खिफाफ़ लोगो ने नराजगी जाहिर किया था। प्रशासन द्वारा काफी खोजबीन करने के बाद मृतक का कहीं पता नहीं चल पाया था जिसके बाद पुलिस ने यूडी केस दर्ज कर जांच में जुट गई थी।
लेकिन अब मामले में नया मोड़ आ गया है,जिस सर्वजीत सिंह को परिजन और पुलिस मृतक समझकर शव की तलाश कर रहे थे ..पुलिस ने उसे जिंदा गिरफ्तार कर लिया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी ने बताया कि थाना फूंकने के मामले में सर्वजीत आरोपी था और पुलिस को चकमा देने के लिए उसने आत्महत्या का नाटक किया था।अब पुलिस दोनो मामलों में सर्वजीत के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।