Live

जमकर हुआ बवाल

बक्सर में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुए पथराव मे थानेदार समेत कई घायल

A
Arun Chourasiaलेखक

BUXER:- अतिक्रमण हटाने के दौरान जमकर बवाल हुआ जिसमें पुलिस प्रशासन और अतिक्रमणकारियों के बीच झड़प और पत्थरबाजी हुई जिसमें पुलिसकर्मी समेत कई आम लोग घायल हो गए.

दरअसल बुधवार को मॉडल थाना क्षेत्र के सिंडीकेट इलाके में पुलिस और प्रशासन की टीम सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बने गए आवासीय झोपड़ी को हटाने गई थी।इस दौरान अतिक्रमणकारियों और पुलिस के बीच बहस और झड़प शुरू हो गई और बाद में जमकर पथराव हुआ जिसमें मॉडल थानेदार समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए और कई स्थानीय लोग भी चोटिल हो गए। उसके बाद कई थानों की पुलिस समेत आला अधिकारियों के मौके पर पहुंचे और जमकर लाठियां चटकाई.

पुलिस ने महिला एवं पूरूषों के साथ ही नाबिलग पर भी जमकर डंडे बरसाए.इस घटना के कवरेज कर रहे एक मीडियाकर्मी का कैमरा भी पुलिसकर्मी ने छीन लिया पर अन्य मीडियाक्रमियों के विरोध के बाद वापस लौटाया

पूरे मामले में स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यहां हम लोग पिछले कई वर्षों से रह रहे हैं,लेकिन पुलिस उन्हें जबरन हटाना चाहती है।उन्होंने पुलिस पर बर्बरता करने का आरोप लगाया।

घटनास्थल मौके पर पहुंचे बक्सर एसडीएम धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेश के आलोक में अतिक्रमण को हटाने के लिए टीमें पहुंची थी, लेकिन टीम को देखते ही लोग आक्रोशित हो गए और और पुलिस टीम पर पथराव कर दिया। जिसके कारण यहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। लोगों द्वारा किए गए हमले में मॉडल थानाध्यक्ष समेत कई पुलिसवालों को गंभीर चोटे आई है। एसडीओ ने बताया कि अतिक्रमण हटाने का कार्यक्रम पूर्व निर्धारित था और इस बात की जानकारी भी लोगों को पहले ही दे दी गई थी। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि माननीय न्यायालय के आदेश का पालन हर हाल में कराया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें