Live

बैंक मैनेजर पर जानलेवा हमला

बक्सर के बस स्टैंड के पास हुए हमले में घायल मैनेजर अस्पताल में भर्ती

A
Arun Chourasiaलेखक

BUXER:-बिहार की राजधानी पटना समेत सुदुरवर्ती इलाके में भी अपराधियों का मनोबल बढा हुआ है।बीती रात बक्सर में अपराधियों ने बैंक मैनेजर पर हमला कर जाने लेने की कोशिश की।तत्काल गंभीर स्थिति में स्थानीय अस्पताल मे उनका इलाज चल रहा हैं।वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

मिली जानकारी के अऩुसार बैंक ऑफ इंडिया के ब्रह्मपुर शाखा के प्रबंध राजीव झा हरेक दिन की तरह देर रात बस स्टैंड में बस पकड़ने आए थे,इसी दौरान उनपर कातिलाना हमला किया जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़े.बैंक प्रबंधक को रास्ते से गुजर रहे विश्वामित्र अस्पताल के निदेशक राजीव झा एवं उनके सहयोगी मानवेंद्र कुमार के द्वारा सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाया गया तथा उनका इलाज शुरू करने के साथ ही परिजनों को सूचना भी दी गई ।

बाद में मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि आदर्श कुमार बैंक ऑफ इंडिया के ब्रह्मपुर शाखा के प्रबंधक हैं. वह प्रतिदिन की भांति ब्रह्मपुर से लौटकर बस स्टैंड पहुंचे जहां से वह पैदल ही उतरकर बाइपास रोड में अपने भाई के घर पर जा रहे थे. इसी बीच किसी अज्ञात शख्स ने पीछे से उन पर किसी धारदार हथियार से प्रहार कर दिया, जिससे कि उनका सिर फूटने के साथ-साथ एक हाथ फैक्चर हो गया है.घटना के बाद वह बेसुध होकर सड़क पर गिर पड़े. तभी अचानक से गुजर रहे चिकित्सकों की नजर उन पर पड़ गई और उनकी जान बची. उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने कहा कि बैंक प्रबंधक एवं स्थानीय लोगों से पुछताछ के आधार पर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें