Live

बक्सर की बिटिया ने BPSC में किया कमाल

रिजल्ट सुनकर दादी के छलके आंसू, बधाईयों का लगा तांता

A
ASHISH KUMARलेखक

बक्सर : खबर है बक्सर से जहां सलोनी चतुर्वेदी ने BPSC 66वीं में सफलता पाकर जिले का नाम रौशन किया है। रिजल्ट की खबर मिलते ही सलोनी नई दिल्ली से अपने घर बक्सर पहुंची तो स्टेशन पर बैंड बाजे के साथ उसका स्वागत किया गया। इस दौरान परिवार के सभी सदस्य भी मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान स्वागत में सलोनी की दादी भी स्टेशन पहुंची थी और पोती को देखते ही उसे गले लगा लिया और ढेर सारी बधाईया देने लगी।

इस दौरान सलोनी चतुर्वेदी ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से यह सफलता मिली है। इसमें परिवार ने पूरा सहयोग दिया है। लोगों का प्यार देख कर गर्व महसूस कर रही हूँ। सलोनी की माता ललिता देवी ने कहा कि प्यारी बिटिया शुरू से ही पढ़ाई के प्रति जागरूक रहती थी आज सपना साकार हुआ है। बिटिया अधिकारी बन गई है। वहीँ सलोनी के घर पर भी आसपास के लोग बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें