Live

बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वर मन्दिर में भगदड़

जलाभिषेक के दौरान मची अफरा तफरी, कई श्रद्धालु घायल

A
ASHISH KUMARलेखक

बक्सर : बड़ी खबर सामने आ रही है बक्सर से जहां महाशिवरात्रि के दौरान मंदिर में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि मंदिर में जलाभिषेक के दौरान श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा जिस कारण अफरा तफरी मच गई।

मामला बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वर धाम ब्रह्मपुर का बताया जा रहा है जहां महाशिवरात्रि के दौरान मंदिर में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि जलाभिषेक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक का मामला सामने आया है। जिस कारण जलाभिषेक के लिए प्रवेश करने के दौरान श्रद्धालुओं के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल लोगों को स्थानीय स्तर पर तैनात मेडिकल की टीम ने प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराकर पीएचपी रघुनाथपुर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि दर्जनों महिलाएं पुरूष प्रवेश द्वार पर चोटिल हुए हैं।


वहीँ बाबा ब्रह्मेश्वर धाम मन्दिर प्रबन्धन समिति ने कहा कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण हैं। प्रशासन की सुस्त व्यवस्था के कारण दोपहर बाद अफरातफरी मच गई । भक्तो का सैलाब देख पुजारी समाज के लोगों ने मन्दिर परिसर में व्यवस्था की कमान संभल लिया है। जिस कारण से कई लोगों की जान बच गई।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें