Hindi News / महज तीन कट्ठा जमीन के लिए बड़े भाई को मौत के घाट उतारा,पत्नी...

बक्सर में रिश्ते का कत्ल : महज तीन कट्ठा जमीन के लिए बड़े भाई को मौत के घाट उतारा,पत्नी और बेटा की हालत गंभीर

Edited By:  |
buxar mein rishton ka katl

बक्सर:जिले के चौगाईं प्रखण्ड इलाके के बंजरिया गांव में जमीन विवाद में रिश्तों को कत्ल कर दिया गया है.महज तीन कट्ठे के लिए छोटे भाई ने बड़े भाई को मौत के घाट उतार दिया.रविवार की सुबह कृष्णा यादव ने अपने ही सगे बड़े भाई, भाभी और भतीजे पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में 55 वर्षीय बड़े भाईअक्षयवरलाल यादव की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल है.

जानकारी के मुताबिक, बंजरिया निवासी रामाशीष यादव के दो पुत्रों, अक्षयवरलाल यादव और कृष्णा यादव (35 वर्ष) के बीच पिछले कई वर्षों से तीन कट्ठा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. रविवार की सुबह इसी जमीन को लेकर दोनों भाइयों में कहासुनी शुरू हुई. बहस इतनी बढ़ी कि छोटे भाई ने आपा खो दिया और घर में रखे गंड़ासा से बड़े भाई पर हमला बोल दिया. बीच-बचाव करने आए भाभी और भतीजे को भी नहीं बख्शा. जब कृष्णा यादव अपने बड़े भाई पर हमला कर रहा था, तब उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी मीना देवी और बेटे विकास कुमार दौड़कर आए. इस दौरान वे उन दोनों पर भी वार कर दिया.

इस हमले में अक्षयवरलाल की बांह कटकर अलग हो गई. जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा. स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत चौगाईं पीएचसी ले जाया गया. अक्षयवरलाल की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बक्सर सदर अस्पताल रेफर कर दिया. जख्म इतने गहरे थे कि अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया.

घटना की सूचना मिलते ही मुरार थाना पुलिस सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कृष्णा यादव को गिरफ्तार कर लिया है.