Live

Bihar News

खगड़िया में यात्रियों से भरी बस पलटी, 12 से अधिक यात्री जख्मी, मची चीख-पुकार

P
Prasoon Pandeyलेखक

खगड़िया :खगड़िया में एकबार फिर बेलगाम रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां पसराहा थाना क्षेत्र के देवठा गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस पलट गई, जिसमें दबकर एक दर्जन से अधिक यात्री जख्मी हो गये।

फिलहाल घायलों को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां इलाज जारी है। बताया जाता है कि अनियंत्रित हाइवा के टक्कर मारने से यात्री बस पलटी है।

इधर, चश्मदीदों ने बताया कि बस यात्रियों को लेकर भागलपुर से बेगूसराय जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में देवठा के पास बस यात्री को उतारने के लिए खड़ी हुई थी। इसी दौरान हाइवा ने टक्कर मार दी। हालांकि, इस घटना में किसी के हताहत होने की अब तक खबर नहीं है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें