Live

Bihar

नवादा में बोरे में जला हुआ शव बरामद, इलाके में फैली सनसनी, जांच-पड़ताल में जुटी पुलिस

P
Prasoon Pandeyलेखक

NAWADA :नवादा नगर थाना क्षेत्र के सिस्मा में सड़क किनारे एक बाइक पर एक बोरे में बंधे एक शख्स का जला हुआ शव बरामद किया गया है। वहीं, इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही नगर थाना पुलिस और FSL की टीम जांच-पड़ताल में जुट गई है। बाइक पर बंधे बोरे में शव किसका है, फिलहाल अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाया है। पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

सूचना पर नगर थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं और कर उसे बोरे में बांधकर सड़क किनारे बाइक पर बांधकर उसे जिंदा जला दिया गया है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वहीं, इस घटना से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें