Live

बेगूसराय में दबंगों का कहर

वार्ड सदस्य के पति को घर से बुलाया, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर मार डाला

V
vivek pandeyलेखक

बेगूसराय में दबंगों ने कहर बरपाया है. घर से बुलाकर वार्ड सदस्य के पति की बेहरमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी. घटना नावकोठी थाना क्षेत्र के समसा गांव की है. मृतक की पहचान समसा गांव निवासी रतन चौधरी के रूप में की गई है. घटना की सूचना मिलते ही नावकोठी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेज दिया.

बताया जाता है कि रतन चौधरी को गांव के ही दबंग गौरव महतो कल शाम काम करने के लिए घर से बुला कर ले गया था और आज उसके मृत शरीर को घर पर पहुंचवा दिया. बताया जा रहा है कि गौरव महतो लेबरा चौर में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर से अवैध मिट्टी कटवा कर सप्लाई करता है. कल शाम रतन चौधरी को वह बुलाकर ले गया था. रतन चौधरी गौरव के ट्रैक्टर से मिट्टी काटने का हिसाब किताब रखता था. कहा जा रहा है कि इसी हिसाब को लेकर रात में विवाद हो गया. विवाद के बाद गौरव ने अपने साथियों के साथ रतन चौधरी की लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद बेहोशी की हालत में गांव के ही एक डॉक्टर के यहां भी ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. उसके बाद दबंगों ने उसके शव को घर पर रखकर भाग गये.

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. फिलहाल पुलिस मृतक की पत्नी सुशीला देवी के बयान के आधार पर गौरव महतो सहित तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिक की दर्ज कर ली है. गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है और लोगों में काफी आक्रोश है. बखरी डीएसपी कुंदन कुमार ने बताया कि परिजनों ने गौरव कुमार पर घर से बुलाकर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें