JHARKHAND NEWS
मधुपुर में दबंगो ने घर में घुसकर की मारपीट
मधुपुर: लालगढ़ मुहल्ले में भूमि विवाद को लेकर दबंगो ने घर में घुसकर गृहस्वामी शंकर विश्वकर्मा और पत्नी भोली प२ जानलेवा हमला किया । रॉड और डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। बीचबचाव करने आई पुत्री के साथ भी दबंगो ने पारपीट और अभद्र व्यवहार किया। घटना को लेकर पीड़ित ने रंजन विश्वकर्मा और अन्य के विरूद्ध मधुपुर थाने में लिखित शिकायत दी है । पुलिस पूरे मामले की छान बीन में जुटी है । पीड़ित ने बताया कि बीती रात दबंगो ने उसके घर पर पथराव किया था सुबह जब पूछने गया तो आरोपियो ने घटना को अंजाम दिया।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।