Bihar Board STET Exam
STET 2024 का परीक्षा शेड्यूल जारी, जानिए कब से शुरू होगा एग्जाम, अभ्यर्थियों को इन बातों का रखना होगा ध्यान
PATNA : बिहार में एसटीईटी परीक्षा का इंतजार कर छात्रों के लिए अच्छी खबर है।STET 2024 का परीक्षा शेड्यूल जारी हो गया है। जी हां, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (एसटीइटी) 2024 प्रथम का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है।
जानिए कब होगी परीक्षा
BSEB ने इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा है कि पेपर-1 के विभिन्न सब्जेक्ट की परीक्षा 18 मई से 29 मई तक होगी। वहीं, पेपर-2 की परीक्षा 11 जून से 20 जून तक प्रदेश के विभिन्न ऑनलाइन परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। ये परीक्षाएं रोजाना दो शिफ्ट में होगी।
लाखों अभ्यर्थियों ने किया आवेदन
BSEB ने जानकारी दी है कि पेपर-1 के विभिन्न सब्जेक्ट की परीक्षा में 3 लाख 59 हजार 489 अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है जबकि पेपर 2 के लिए 2 लाख 37 हजार 442 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। इस प्रकार दोनों पेपर को मिलाकर कुल 5 लाख 96 हजार 931 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं। पेपर-1 में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड BSEB ने जारी कर दिया है।
एडमिट कार्ड जारी
www.secondry.biharboardonline.com पर एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है. अभ्यर्थी अपने यूजर आईडी के रूप में एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के रूप में अपना बर्थ-डे का उपयोग करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बिहार बोर्ड की ओर से बताया गया है कि पेपर 2 का प्रवेश-पत्र जून महीने के प्रथम सप्ताह में समिति की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
दो शिफ्ट में होगी परीक्षाएं
आपको बता दें कि रोजाना परीक्षाएं दो शिफ्ट में आयोजित की जाएंगी। प्रथम शिफ्ट में सुबह 10:00 बजे से 12:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। वहीं, दूसरी पाली में दोपहर 3:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक परीक्षा का आयोजन होगा। दिव्यांग अभ्यर्थियों को प्रति घंटा 20 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम दिया जाएगा। बड़ी बात ये है कि अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले एग्जामिनेशन सेंटर पर पहुंचना जरूरी है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।