Live

लगाई आग

लेवी की मांग को लेकर ईंट-भट्टा पर खड़ी गाड़ियों में लगाई आग..मुंशी समेत तीन की पिटाई

A
Arun Chourasiaलेखक

औरंगाबाद-बड़ी खबर औरंगाबाद से है..यहां लेवी की मांग को लेकर अपराधियों ने ईट भट्ठा पर मजक उत्पाद मचाया है. 6 की संख्या में आए अपराधियों ने दो ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया ..इसके साथ ही मुंशी समेत तीन लोगों को जमकर पिटाई कर दी है.

यह घटना औरंगंबाद जिले के मदनपुर थाना क्षेत्र के अजनवा गाव की है.मिली जानकारी के अनुसार बीती रात 6 की संख्या में आए हथियार से लैस अपराधियों ने उषा ईट भट्ठा पर 2 ट्रैक्टर को आग के हवाले कर दिया और मुंशी समेत तीन लोगों को जमकर पिटाई कर दी. इसके बाद अपराधियों ने कुछ नक्सली पर्चा भी ईट छोड़ा और वहां रखा हुआ नगदी लेकर फरार हो गया .इसलं संबध में ईट भट्ठा संचालक ने कहा कि ऐसा लगता है कि असामाजिक तत्वों नक्सलियों का नाम लेकर उनके यहां इस तरह की हरकत को अंजाम दिया है ताकि वे डराकर रंगदारी वसूल सके.वहीं सूचना के बाद पुलिस ने पर्चा को बरामद करते हुए पूरे मामले की जांच में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें