Live

जुआ का विरोध करना पड़ा महंगा

नवादा में अपराधियों ने चाकू से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या कर दी..

A
Arun Chourasiaलेखक

Nawada:-खबर नवादा से है.यहां जुआ खेलाने का विरोध करने पर कुलदीप नामक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई है.


यह सनसनीखेज वारदात नवादा जिले के नगर थाना के गोंदापुर मुहल्ले की है.मृतक कुलदीप के भाई रंजीत कुमार ने बताया कि पड़ोस के अनिल चौधरी और उसका बेटा घर के समीप जुआ खेला रहा था उसी का विरोध कुलदीप ने किया था.उसके बाद विकी चौधरी समेत दर्जनों लोगों ने घर पर रोड़ेबाजी की थी और कुलदीप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार करके मौत के घाट उतार दिया था.घटना के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए .


वहीं परिजनों की सूचना पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया.नगर थानाध्यक्ष अरुण सिंह ने बताया कि जुआ खेलने के विवाद में चाकूबाजी हुई है और इसमें एक युवक की मौत हुई है.इस मामले में एक आरोपी युवक विक्की चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा फरार अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है ।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें