Live

सनसनी

रामगढ़ के पतरातू में CISF के दो जवान की मौत..

A
Arun Chourasiaलेखक

Ramgarh:-बड़ी खबर रामगढ़ से है..जहां सीआईएसएफ(cisf) के दो जवान की दर्दनाक मौत हो गई है जिसके बाद इनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

दरअसल दोनो जवान सड़क पर टहलने के लिए निकले थे और तभी तेज रफ्तार से जा रही अज्ञआत वाहन ने इन्हें कुचल दिया जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई.यह हादसा जिले के पतरातु-रांची मुख्य मार्ग पर हुई है.मृतक सीआईएसएफ जवान का नाम कांस्टेबल धर्मपाल और अरविंद है.घटना की सूचना पर सीआईएसफ के सीनियर कमांडेंट महेश पारवेल, कमांडेंट वीरेंद्र सिंह समेत सीआईएसएफ के अन्य अधिकारी और पतरातु पुलिस घटना स्थल पर पहुंची जहां से दोनो जवानों को पतरातु अस्पताल ले जाया गया जहां डाक्टरों ने होंगे मृत घोषित कर दिया ।पुलिस दोनो शव को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

रामगढ़ से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें