Live

BREAKING NEWS

तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा का मंच टूटा,मची अफरा-तफरी

A
Arun Chourasiaलेखक

BREAKING NEWS:-बड़ी खबर बिहार के सीतामढ़ी से हैं ,जहां तेजस्वी यादव के जनविश्वास यात्रा के लिए बनाया गया मंच ही टूट गया.इस मंच के टूटते ही पूरे कार्यक्रम स्थल पर अफरा-तफरी मच गई.


मिली जानकारी के अनुसार सीतामढी ज़िले के डुमरा हवाई अड्डा मैदान में तेजस्वी यादव के लिए स्टेज बनाया गया था.तेजस्वी यादव को देखने और सुनने के लिए बड़ी संख्या में आरजेडी के कार्यकर्ता और उनको चाहने वाले जमा हुए थे.मंच पर भी क्षमता से ज्यादा लोग चढ़ने लगे थे जिसकी वजह से मंच टूट गया और वहां अफरा-तफरी की स्थिति मच गई.गनीमत रही कि मंच टूटने से किसी को किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ.



बताते चले कि मंच उस समय टूटा जब तेजस्वी कार्यक्रम स्थल पहुंचने वाले थे.तेजस्वी जब यहां पहुंचे तब तक मंच टूट चुका था.इस वजह से तेजस्वी जिन रथ पर सवार होकर मुजफ्फपुर से सीतामढ़ी पहुंचे थे,उसी रथ पर सवार होकर वहां की जनसभा को संबोधित किया.


इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें