Live

भाई ने ही बहन का काम कर दिया तमाम

वह बार-बार प्रेमी से मिलने से करता था मना..पर..उसकी जिद...

A
Arun Chourasiaलेखक

Lucknow:-बड़ी खबर यूपी की राजधानी से लखनऊ से है..जहां बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज भाई ने उसका काम तमाम कर दिया...छानबीन के बाद पुलिस ने ऑनर किलिंग के आरोप में भाई को गिरफ्तार कर लिया है.

ऑनर किलिंग की यह वारदात लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र के पलरी गांव की है.मिली जानकारी के अनुसार मां-पिता के निधन के बाद 22 वर्षीय हिमांशु सिंह अपनी 20 वर्षीया बहन शिवानी सिंह के साथ रहता था.इस बीच शिवानी का किसी युवक से प्रेम प्रसंग की जानकारी उसके बड़े भाई हिमांशु सिंह को पता चला..जिसके बाद उसने अपनी बहन को किसी भी लड़के से नजदीकी बढाने से मना किया..इसके बाद भी शिवानी का उस लड़के से मिलना जारी रहा..इससे आक्रोशित हिमांशु ने अपनी बहन की गला दबाकर हत्या कर दी और फिर शव को घर में ही दफना दिया.इस वारदात की सूचना स्थानीय पुलिस को मिली जिसके बाद पुलिस छानबीन शुरू की और फिर हिमांशु सिंह से पुछताछ की जिसके बाद इस ऑनर किलिंग का खुलासा हो पाया है.पुलिस ने अपनी बहन के हत्या के आरोप में भाई को गिरफ्तार कर लिया है.पुलिस के अनुसार 24 दिसंबर को मृतका शिवानी सिंह अपने प्रेमी से आखिरी बार मिली थी...

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें