Live

BREAKING NEWS

डालटनगंज में जिम संचालक पर रंगदारी को लेकर जानलेवा हमला, माँ-बेटे से मारपीट और लूटपाट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पलामू: मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेडमा काली मंदिर के पास मसल फैक्ट्री जिम में सोमवार की शाम एक सनसनीखेज घटना घटी. जिम संचालक प्रभात कुमार पर रंगदारी की मांग को लेकर कुछ असामाजिक तत्वों ने न सिर्फ जानलेवा हमला किया बल्कि उसकी माँ के साथ भी मारपीट और कीमती जेवरात की लूटपाट कर दी. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है.

प्रभात कुमार ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि जयराम महतो के पार्टीJLKM के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह डालटनगंज विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अनिकेत मेहता (पिता - परमानंद मेहता,निवासी - पोखराहा खुर्द टोला-बहलोलवा),विकास मेहता (ग्राम - गुरियाही),सुधीर राज (पिता - जगु राम,निवासी - रजवाडीह) और एडी कुमार (निवासी - हाउसिंग कॉलोनी वैरिया) समेत कई अन्य हथियारबंद लोग जबरन उनके जिम में घुस आए. जिम संचालक के मुताबिक,आरोपियों ने जिम में घुसते ही गाली-गलौज करते हुए पहले उसकी माँ और फिर उस पर लात-घूंसे और हथियारों से हमला किया. आरोपियों ने एक लाख रुपये महीने की रंगदारी की मांग की और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. इस हमले के दौरान प्रभात और उनकी माँ के गले से करीब ढाई लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन भी छीन ली गई. घटना के वक्त जिम में मौजूद अन्य स्टाफ और लोगों के बीच-बचाव से किसी तरह जान बच सकी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल प्रभात को सदर अस्पताल में भर्ती कराया,जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल रिपोर्ट तैयार की गई.

प्रभात ने बताया कि इससे पहले भी30जुलाई को उक्त आरोपियों ने उसके भाई को अगवा करने और हत्या की कोशिश की थी,जिसकी शिकायत उन्होंने संबंधित थाना व वरीय पुलिस पदाधिकारियों से की थी. उसी मामले का बदला लेने के लिए यह हमला किया गया. प्रभात ने स्थानीय प्रशासन से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. इसके साथ हीJLKMपार्टी से जुड़े जयराम महतो से भी अपील की है कि वे इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और दोषियों को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाएं,ताकि पार्टी की छवि को नुकसान न पहुंचे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें