Live

BREAKING NEWS

सिमडेगा में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला शख्स गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सिमडेगा: बड़ी खबर सिमडेगा से है जहां कुरडेग थाना क्षेत्र में नाबालिग को शादी का झांसा देकर उसके साथ3सालों तक दुष्कर्म करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में एसपी एम अर्शी ने बताया कि पीड़िता के परिजनों ने कुरडेग थाना में लिखित आवेदन देते हुए बताया कि उनकी17साल की बेटी के साथ एक युवक ने शादी का झांसा देकर3वर्षों तक जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा. जब उनकी बेटी गर्भवती हो गई तो वह युवक उससे शादी करने से इनकार करने लगा. पुलिस ने इस मामले में पोक्सो एक्ट के तहत कुरडेग थाना कांड संख्या25/2025के तहत दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए नामजद अभियुक्त दिलेश्वर नायक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

सिमडेगा से रविकांत मिश्रा की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें