BREAKING NEWS
रामगढ़ में अज्ञात अपराधियों ने CCL कर्मी को गोली मारकर की हत्या, घटना से सनसनी
रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां जिले के उरीमारी ओपी क्षेत्र के पोटंगा लूकैया तांड में घात लगाए अपराधियों ने विस्थापित नेता सह सीसीएल कर्मी को गोली मारकर हत्या कर दी है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.
बताया जा रहा है कि हथियार से लैस बाइकसवार अपराधियों ने विस्थापित नेता संतोष सिंह को सीने,पेट और सिर में कुल तीन गोलियां मारी जिससे रांची रिम्स में उसकी मौत हो गई. मृतक संतोष सिंह उरीमारी क्षेत्र में कोयला और लोकल सेल से जुड़ा था. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि लेवी को लेकर इनकी हत्या हुई है. बरका सयाल क्षेत्र में सुबह सुबह अपराधियों की दस्तक से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया. घटना की सूचना मिलने पर बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी मौके पर पहुंचे और बढ़ती आपराधिक घटना की निंदा की है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।