Live

BREAKING NEWS

लातेहार में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 उग्रवादियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार :जिले में ईंट भट्ठा में उग्रवादियों द्वारा लेवी वसूली और रंगदारी मांगने की सूचना पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 2 उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया है. वहींJSJMMसुप्रीमो अभय जी उर्फ किशोर नायक को ग्रामीणों द्वारा पिटाई के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई.

मामले में जानकारी साझा करते हुए लातेहार एसपी कुमार गौरव ने बताया कि ईंट भट्ठा में उग्रवादियों द्वारा लेवी वसूली और रंगदारी मांगने की सूचना प्राप्त होने पर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा ऑपरेशन शुरु किया गया. इसमें दो उग्रवादी अरविंद भुईंया और पारस सिंह को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया. जबकि सुप्रीमो अभय जी उर्फ किशोर नायक को ग्रामीणों द्वारा धर दबोचने के बाद मारपीट किया गया जिसके बाद घायलावस्था में अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया. इलाज के दौरान सुप्रीमो अभय जी की मौत हो गई. एसपी ने बताया कि जिले में कुल13मामलों में वांक्षित था. जिसको लेकर पुलिस की छापेमारी जारी थी. वहीं दिसंबर माह2024मेंCCAकानून के तहत उसे जिला बदर किया गया था.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें