Live

BREAKING NEWS

गुमला में बाइक की डिक्की तोड़ कर 1.25 लाख की चोरी, पूरी घटना CCTV में कैद, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गुमला : बड़ी खबर गुमला से है जहां शहरी क्षेत्र के जशपुर रोड स्थित डीके मार्ट के पास अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल के डिक्की तोड़ कर 1.25 लाख रुपये लेकर फरार हो गया. चोरी की घटना से इलाके में सनसनी है. घटना के बाद भुक्तभोगी ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गयी है.

बताया जा रहा है कि चैनपुर प्रखण्ड निवासी गोपाल लोहरा के बाइक के डिक्की में रखे एक लाख 25 हजार रुपये डिक्की तोड़कर दिनदहाड़े चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है. इस घटना के बाद पीड़ित ने सदर थाना में लिखित आवेदन देकर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की. इधर घटना की जानकारी के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. पुलिस डीके मार्ट समेत आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी को खंगालने में जुटी है. वहीं पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गया है,जिसमें देखा जा सकता है कि गोपाल लोहरा जैसे ही अपनी बाइक को डीके मार्ट के बाहर खड़ा कर कुछ खरीदारी करने अंदर जाते हैं. तभी पीछा करते हुए 2 अपराधी उनके बाइक तक पहुँचते हैं. इसके बाद एक अपराधी बाइक से नीचे उतर कर पैदल उनके बाइक के समीप पहुंचने के बाद मैदा की बोरी को नीचे गिरा देता है. इसके बाद वह डिक्की तोड़कर अंदर रखे रुपये से भरा प्लास्टिक लेकर बाइक में सवार होकर वापस शहर की ओर ही भाग निकलता है. बाइक में बैठा व्यक्ति पीठ में एक बैग टांगा हुआ था. जबकि वह हेलमेट व बाइक के हैंडल में थैला टांगा हुआ था. इधर इस घटना के दौरान शहर में बारिश भी हो रही थी. पीड़ित गोपाल लोहरा ने बताया कि धान की खरीदारी करता है. मंगलवार को पैसे की जरूरत होने पर वे बाइक में सवार होकर पालकोट रोड स्थित एसबीआई बैंक से एक लाख 25 हजार रुपये निकासी करने के बाद उसे एक प्लास्टिक में रखकर बाइक के डिक्की में डाल दिया था. इसके बाद दो बंडल मैदा बोरी की खरीदारी कर उसे डिक्की के ऊपर बांध कर रख दिया था. फिर वापस गांव लौटने के दौरान वह कुछ खरीदारी करने डीके मार्ट पहुँचा जहाँ सड़क के किनारे बाइक को खड़ा कर वे डीके मार्ट के अंदर घुसे. इसी दौरान बाइक के ऊपर लदे मैदा की बोरी को गिराकर अपराधियों ने पैसा से भरे प्लास्टिक को लेकर भाग निकले.

गुमला से किशोर की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें