Live

BREAKING NEWS

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग संस्थान का किया शुभारंभ

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा हेतु झारखंड के अति संवेदनशील जनजातीय समुदाय (PVTG)के युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग का उद्घाटन किया. कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में पहुंचने पर मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया गया.

सीएम हेमन्त सोरेन आज विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा के लिए राज्य के अति संवेदनशील जनजातीय समुदाय (PVTG)के छात्र-छात्राओं के लिए निःशुल्क आवासीय कोचिंग संस्थान का शुभारंभ किया है. कार्यक्रम का आयोजन डॉ. रामदयाल मुंडा जनजातीय कल्याण शोध संस्थान के सभागार में आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ मंत्री चंपई सोरेन उपस्थित रहे. कार्यक्रम में सभी उपस्थित गणमान्य अतिथि को पौधा देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भव्य स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं परिवहन कल्याण मंत्री चम्पई सोरेन ने नगाड़ा बजाकर निःशुल्क आवासीय कोचिंग कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अति कमजोर आदिवासी समुदाय के लिए अति कमजोर आदिवासी युवा वर्ग के लिए आज खास दिन है. पूरे देश भर में 750 आदिवासी समुदाय है जिसमें 32 हमारे राज्य में है.राशन सिर्फ आदिवासी समाज को जिंदा रखने का माध्यम है. उस राशन से आप पढ़ाई नहीं कर सकते.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें