Live

BREAKINAG NEWS

गढ़वा में डॉ. की पत्नी ने फांसी लगा कर दी जान, घटना से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से है जहां शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक की दूसरी पत्नी ने बुधवार को सदर अस्पताल के डॉक्टर कॉलनी स्थित अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर पूरे मामले की जांच में जुट गई है. यह दर्दनाक घटना अस्पताल परिसर स्थित आवास में हुई है जिससे पूरे अस्पताल परिसर में सनसनी फैल गई.

प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध डॉक्टर ड्यूटी में व्यस्त थे और ओपीडी में मरीज देख रहे थे. इसी दौरान उनके आवास पर कुछ पारिवारिक सदस्य भी आए हुए थे. जब डॉ.ड्यूटी समाप्त कर अपने आवास लौटे तो देखा कि दरवाजा अंदर से बंद था. कई बार दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली,तो उन्होंने पहले सिविल सर्जन को इसकी सूचना दी और फिर पुलिस को बुलाया गया. पुलिस के सहयोग से काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा गया,तो भीतर का दृश्य देख सब सन्न रह गए. डॉक्टर की पत्नी का शव पंखे से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था. आनन-फानन में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है,लेकिन पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है. वहीं अस्पताल कर्मियों और परिजनों में शोक का माहौल है. वहीं प्रभारी पुलिस उपाधीक्षक ने कहा कि डॉक्टर की पत्नी ने सुसाइड की है. हमलोग इसकी जाँच कर रहे हैं.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें