Live

BREAKING NEWS

पुलिस ने नाबालिग को भगाने के आरोप में 1 व्यक्ति को किया अरेस्ट

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : खबर है सरायकेला की जहां आरआईटी थाना की पुलिस ने नाबालिग युवती को शादी की नियत से अपहरण कर भगा ले जाने के आरोप में 1 युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. बच्ची की पिता ने आरोपी के विरुद्ध थाने में शिकायत दर्ज कराई थी.


मामले की जानकारी देते हुए आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा ने बताया कि आवेदक पूर्ण चंद्र प्रधान ने विकास कुमार नाम के व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. बताया गया है कि आरोपी के द्वारा उनकी नाबालिग पुत्री की शादी की नियत से अपहरण कर लिया गया है. कांड की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था.

टीम ने त्वरित कार्रवाई कर छापेमारी शुरू किया और तकनीकी एवं मानवीय सहयोग से इस कांड में अपहृत नाबालिग लड़की को गया चतरा बार्डर से बरामद करते हुए आरोपी विकास कुमार को पकड़ लिया है जहां आरोपी द्वारा अपराध की स्वीकारोक्ति बयान दर्ज कर ली गई है एवं पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें