Live

BREAKING NEWS

नक्सल विरोध अभियान से CRPF जवानों को लेकर लौट रही वाहन पलटी, 8 जवान घायल, 6 की हालत गंभीर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

चाईबासा : बड़ी खबर चाईबासा से है जहां पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र के लोंजो घाटी में बुधवार को सीआरपीएफ जवानों को नक्सल विरोधी अभियान से लेकर लौट रही एक मैक्स पिकअप वाहन अचानक पलट गई. दुर्घटना में सीआरपीएफ 60 बटालियन के 8 जवान घायल हो गये. इनमें से 6 की हालत गंभीर है. घटना के बाद सभी घायल जवानों का इलाज चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल में चल रहा है. वहीं शेष जवानों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मैक्स पिकअप वाहन बुधवार करीब साढ़े बारह बजे सीआरपीएफ 60 बटालियन के करीब 12 जवानों को नक्सल विरोधी अभियान एलआरपी से लेकर आ रही थी. इसी दौरान वह असंतुलित होकर पलट गयी, जिससे वाहन में सवार 8 जवान गिरकर घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायल जवानों को इलाज के लिए सोनुआ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से गंभीर रूप से घायल जवानों को बेहतर इलाज के लिए चक्रधरपुर के रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट अंबुज मुथल ने रेलवे अस्पताल पहुंचकर इलाजरत घायल जवानों का हाल जाना. साथ ही घटना के बारे में जानकारी ली. घायल जवानों में श्वेत बिरुवा, आरसी दास, निरंजन बिनजोग, आर हेंब्रम, सारण गणेश, एके टोप्पो समेत अन्य शामिल हैं.

चाईबासा से राजीव सिंह की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें