Live

BREAKING NEWS

लोहरदगा में मधुमक्खियों के हमले से सहायक पुलिस की महिला आरक्षी गंभीर, रिम्स रेफर

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लोहरदगा : खबर लोहरदगा की जहां बकसीडीपा स्थित न्यू पुलिस लाइन में मधुमक्खियों के हमले से सहायक पुलिस की महिला आरक्षी गंभीर रुप से घायल हो गई. घटना के बाद घायल महिला आरक्षी को सहकर्मियों ने तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल लाया जहां पर उसकी प्राथमिक उपचार किया गया. इसके बाद महिला आरक्षी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

बताया जा रहा है कि नये पुलिस लाइन में महिला आरक्षी लीलावती कुमारी अपने कार्यालय में विभागीय कार्यों का निपटारा कर रही थी. इसी क्रम में अचानक मधुमक्खियों की झुंड ने उस पर हमला कर दिया. महिला आरक्षी चारों ओर से मधुमक्खियों से घिर गई थी. इसके बाद सहकर्मियों ने महिला आरक्षी लीलावती को मधुमक्खियों से बचाया और तत्काल इलाज के लिए लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचाया. सदर अस्पताल में चिकित्सक ने महिला आरक्षी को बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें