Live

BREAKING NEWS

गढ़वा में होटल व्यवसाई के घर पर फायरिंग, घटना CCTV में कैद, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से है जहां शहर के मेन रोड निवासी होटल व्यवसाई के घर गुरुवार देर रात अज्ञात अपराधियों ने अचानक गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया. गोलीबारी की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वैसे घटना से जानमाल की कोई क्षति नहीं पहुंची है. घटना के बाद होटल के मालिक ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि गुरुवार देर रात होटल व्यवसाई सन्नी केशरी के घर अज्ञात अपराधियों ने अचानक फायरिंग करना शुरु कर दिया. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गया है जिसमें एक अपराधी मुँह बांधे हुए व्यवसाई के घर पर ताबड़ तोड़ चार राउंड फायरिंग कर चलते बनता दिखाई दे रहा है. घटना के बाद व्यवसायी के घर एवं मुहल्ले में दहशत का माहौल है. व्यवसायी ने इसकी जानकारी सदर थाने को दे दी है जिसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है. व्यवसायी ने कहा कि घटना के बाद बहुत डरा सहमा हुआ हूं कि आखिर क्यों मेरे ऊपर हमला हुआ है. डर के मारे पुलिस को हमने देर से सूचना दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें