BREAKING NEWS
पलामू पुलिस ने अमन साहू गिरोह के कुख्यात अपराधी हरि को किया गिरफ्तार
पलामू: बड़ी खबर पलामू से है जहां पुलिस ने अमन साहू गिरोह के खास कुख्यात अपराधी हरि को मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधी हरि तिवारी 34 मामलों का वांछित है.
मामले में एसडीओपी मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि हरि अमन साहू और सुजीत सिन्हा गिरोह के लिए काम करता है. इसके खिलाफ पलामू के अलावा पतरातू,बड़कागांव समेत कई थानों में मामला दर्ज है. आरोपी हरि हत्या,रंगदारी एवं आर्म्स एक्ट के तहत कई बार जेल जा चुका है. एसडीओपी मणि भूषण प्रसाद और थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने संयुक्त रूप से प्रेसवार्ता कर मामले की जानकारी दी.
रिपोर्ट : खुशी ठाकुर
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।