Live

BREAKING NEWS

पाकुड़ में बाइक चोर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

पाकुड़: बड़ी खबर पाकुड़ से है जहां पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास बाइक चोर गिरोह के मास्टरमाइंड जय दे समेत6आरोपियों कोगिरफ्तार कर लिया है.

मामले में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डीएन आज़ाद ने बताया कि पाकुड़ एसपी को प्राप्त सूचना के आधार पर नगर थाना क्षेत्र के बस स्टेण्ड के समीप बाइक चोर गिरोह के6लोग बाइक चोरी करने के फिराक में था. प्राप्त सूचना पर पुलिस की गठित टीम ने छापेमारी करते हुए मौक़े से बाइक चोर गिरोह के6लोगों को पकड़ लिया है. पकड़े गये सभी आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि इस गिरोह के मास्टरमाइंड जय दे जो हिरनपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. इसका पूर्व में आपराधिक इतिहास रहा है. इधर पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के निशानदेही में एक लाल रंग का ग्लैमर बाइक बरामद किया साथ ही काला रंग का हीरो हौंडा बाइक पार्ट भी बरामद किया है. सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें