Live

BREAKING NEWS

गढ़वा मंडलकारा में बंद विचाराधीन कैदी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से है जहां गढ़वा मंडल कारा में बंद विचाराधीन कैदी की सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर मृतक के परिजनोंकोसौंपदिया.

जानकारी के अनुसार मृतक कैदी विजय पासवान कुछ वर्ष पूर्व अपने गांव में पड़ोसियों के साथ हुई मारपीट की एक घटना में आरोपित बना था. उस मुकदमें में जमानत पर जेल से बाहर आ गया था. लेकिन बीच में वह कई तारीखों पर अदालत में हाजिर नहीं हुआ. इससे उसकी जमानत रद्द हो गई थी और न्यायालय ने हिरासत में लेते हुए उसे दो माह पूर्व पुनः मंडल कारा, गढ़वा में भेज दिया था. बताया गया कि रविवार को उसकी तबीयत बिगड़ गई थी. लेकिन मंडल कारा में इलाज कराने के बाद सुधार नहीं होने पर उसे सदर अस्पताल भेजा गया था. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक कैदी विजय पासवान भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव के झुमरी टोला का रहने वाला था. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर मृतक के स्वजनोंको सौंप दिया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें