BREAKING NEWS
रांची में 3 जुलाई को 1500 प्लस टू शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह स्थगित
रांची: राजधानी रांची के धुर्वा स्थितप्रभात तारा मैदान में3 जुलाई को प्रस्तावित1500प्लस टू शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह स्थगित कर दिया गया है. समारोह में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करने वाले थे. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अपरिहार्य कारण बताते हुए इस समारोह को स्थगित कर दिया है.
गौरतलब है कि राज्य में वर्ष 2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरु की गई थी. इसमें से प्रथम चरण में लगभग 1000 शिक्षकों को इस वर्ष मार्च में नियुक्ति पत्र दिया गया था. दूसरे चरण में 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था. नियुक्ति पत्र वितरण समारोह की सारी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी थी. जर्मन हैंगर लगाए गए थे जिसमें करीब 6000 लोगों के बैठने की भी व्यवस्था की गई थी. लेकिन यह कार्यक्रम अब स्थगित कर दिया गया है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।