Live

BREAKING NEWS

देवघर में शख्स ने प्रेमिका के पति पर किया चाकू से वार, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

देवघर : नगर थाना स्थित प्रोफेसर कॉलोनी में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर सब कोई आश्चर्य चकित हो गया. दरअसल दो दोस्तों के बीच असली पत्नी को लेकर जान लेने तक की नौबत आ गयी. युवक ने अपनी प्रेमिका के पति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया.

बताया जाता है कि एक महिला अपने पति सूरज के साथ रह रही थी. तभी मंगलवार सुबह सूरज का दोस्त कुंदन महिला के घर पहुँच कर उसके सामने सूरज पर चाकू से हमला कर दिया. किसी तरह महिला कुंदन के चंगुल से सूरज को छुड़ा कर आनन फानन में उसे सदर अस्पताल ले गयी. वहाँ मौजूद चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देख तुरंत इलाज शुरू कर दिया. प्राथमिक उपचार के बाद सूरज को आईसीयू में भर्ती करा दिया गया है. महिला ने बताया कि कुंदन उसको और उसके पति को बहुत परेशान करता रहता था. मंगलवार सुबह कुंदन घर पहुँच कर सूरज को रास्ते से हटाने के लिए उसके शरीर पर चाकू से प्रहार कर दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

वहीं सनकी कुंदन का कहना है कि इस महिला से उसका एक साल पहले ही शादी हुई थी. फिर सूरज के साथ कैसे शादी कर सकती है. पूरा मामला शायद लव ट्रॉएंगल का मालूम पड़ता है. सच्चाई क्या है, यह ठोस जांच के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस ने सभी पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें