Live

BREAKING NEWS

हजारीबाग में हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग : बड़ी खबर हजारीबाग से जहां लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई कला में हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई. घटना के बाद लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया.



बता दें कि लोहसिंघना थाना क्षेत्र के मंडई कला में एक बुजुर्ग व्यक्ति मदरसा मोहल्ला में अपने घर के बाहर बैठे हुए थे. इसी बीच अचानक हाई टेंशन विद्युत तार उनके ऊपर गिर गया और वे बिजली करंट की चपेट में आने से गंभीर रुप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया. बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति इस क्षेत्र के छोटी मस्जिद के मुअज्जिन थे. इधर इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है.


इस घटना को लेकर बिजली विभाग के सहायक अभियंता सह एसडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें