Live

BREAKING NEWS

शहीद कैप्टन करमजीत सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा हजारीबाग, बड़ी संख्या में लोगों ने दी श्रद्धांजलि

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग : शहीद कैप्टन करमजीत सिंह का पार्थिव शरीर गुरुवार को हजारीबाग स्थित उनके आवास पर लाया गया है. बड़ी संख्या में लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी है. हजारीबाग के लाल करमजीत सिंह की शहादत कानपुर और हजारीबाग नहीं भूलेगा. उन्होंने LOC पर तैनात होकर आतंकवादियों के द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में अपनी जान कुर्बान कर दी.

कैप्टन करमजीत सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए शव यात्रा के रूप में हजारीबाग के मुख्य चौक चौराहों से गुजरेगा जहां लोग उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर सकेंगे. इसके लिए हजारीबाग जिला प्रशासन की ओर से काफी इंतजाम किए गए हैं. हजारीबाग के मुख्य चौक चौराहों को सील कर दिया गया है. छोटे बड़े वाहनों को आने जाने की अनुमति नहीं है. सबसे पहले शहीद का पार्थिव शरीर गुरुद्वारा लेकर जाया जाएगा जहां अरदास की जाएगी. इसके बाद हजारीबाग के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. हजारीबाग के लोगों में कैप्टन करमजीत सिंह के शहादत से काफी शोक है.

बता दें कि जम्मू-कश्मी के अखनूर में हुए आईईडी विस्फोट में मंगलवार को सेना के 2 जवान शहीद हो गये थे. इनमें हजारीबाग जिले के कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी भी शामिल थे. शहीद करमजीत सिंह बक्शी का पार्थिव शरीर बुधवार को रांची लाया गया. इसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर बुधवार देर रात रामगढ़ पहुंचा. यहां सुभाष चौक पर समाजसेवियों और आमलोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.

शहीद कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी को हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने भी संवेदना प्रकट की है. उन्होंने कहा है कि सर्वोच्च बलिदान पर समस्त हजारीबाग समेत पूरा कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी का ऋणी रहेगा. ईश्वर वीर सपूत की आत्मा को शांति दें. उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें