Live

BREAKING NEWS

गिरिडीह पुलिस ने 1 साइबर अपराधी को दबोचा, 14 मोबाइल बरामद

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गिरिडीह : बड़ी खबर गिरिडीह से जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधी के पास से 14 मोबाइल जब्त किये गये हैं. एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी.



एसडीपीओ ने बताया कि गिरिडीह एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि गांडेय थाना क्षेत्र के सोनाजोरी पहाड़ी के पास छिपकर साइबर अपराधी लोगों को चूना लगाने का काम कर रहे हैं. इस सूचना के आधार पर सदर एसडीपीओ के निर्देशानुसार गांडेय थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का गठन किया गया. टीम ने सोनाजोरी पहाड़ी के पास छापेमारी किया तो वहाँ तीन अपराधी पाए गए,पुलिस को देखते ही दो अपराधी अंधेरे का फायदा उठा कर भाग गए और एक साइबर अपराधी शफीक अंसारी पुलिस के हत्थे चढ़ गया. मौके से 14 मोबाइल फोन भी बरामद किए गए, जिनमें से 8आईफोन कंपनी के हैं और 6 अन्य कंपनियों के एंड्रॉयड मोबाईल जब्त किया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें