Live

BREAKING NEWS

लातेहार में पुलिस जवान की गोली लगने से मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : बड़ी खबर लातेहार से है जहां छिपादोहर थाना क्षेत्र के करमडीह पिकेट में पदस्थापित पुलिस जवान की गोली लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि राइफल सफाई के दौरान मिस फायर होने से हादसा हुआ.

जानकारी के अनुसार जवान राइफल सफाई कर रहा था. इसी दौरान मिस फायर होने से गोली सीधे जवान प्रमोद सिंह के शरीर के आरपार हो गयी. इसके बाद अन्य जवानों द्वारा उसे छिपादोहर स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया. इधर सूचना मिलते ही छिपादोहर थानेदार घटना स्थल पहुंच कर पूरे मामले की जानकारी ली और शव का पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं घटना को लेकर पुलिस विभाग में सनसनी व्याप्त है. कयासों का चर्चा आम हो गई है. बता दें कि मृतक जवान प्रमोद सिंह पलामू जिला के पोलपोल के निवासी थे जो वर्षों से लातेहार जिला पुलिस में सेवारत थे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें