Live

BREAKING NEWS

धनबाद में जमीन विवाद में बड़े भाई ने की छोटे भाई की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद: बड़ी खबर धनबाद से है जहां निरसा के एमपीएल ओपी क्षेत्र के गांगपुर गांव में जमीन विवाद में एक व्यक्ति ने अपने ही छोटे भाई की साबल से मारकर हत्या कर दी. घटना से इलाके में सनसनी है. वहीं सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि एमपीएल ओपी क्षेत्र के गांगपुर गांव में शनिवार सुबह दो भाइयों के बीच कुछ कहासुनी हुईऔर इसी दौरान हार्मोन मांझी ने साबल से अपने छोटे भाई प्रशांत मांझी के सिर पर हमला कर दियाजिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और एमपीएल ओपी प्रभारी सुमन कुमारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दी है और मामले की जांच में जुट गई है. वहीं मृतक की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है और उन्होंने प्रशासन से अपने पति के हत्यारे जेठ को फांसी देने की मांग की है.

धनबाद से कुंदन कुमार की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें