BREAKING NEWS
देवघर में मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, सदर अस्पताल में इलाज जारी
देवघर: बड़ी खबर देवघर से है जहां जिले के रिखिया थाना क्षेत्र के पुनसिया में मामूली विवाद में गोलीबारी की घटना हुई है. फायरिंग में एक युवक को गोली लगी है. घायल युवक को अस्पताल भेज दिया गया है.
बताया जा रहा है कि स्थानीय निवासी मनु राउत सड़क पर अपने स्कूटी पर बैठा था. तभी कुछ युवक इसके पास आये और सड़क से स्कूटी हटाने को कहा. इसी बीच दोनों में काफी बहस शुरु हो गई और देखते देखते मनु राउत को पिस्टल सटा कर गोली मार दी. गोली मनु राउत के बाएं हाथ में लगी है. गोली की घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी वहां से फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मनु राउत को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है.
चिकित्सक के अनुसार मनु खतरे से बाहर है. दूसरी ओर पुलिस ने मनु राउत के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।