Live

BREAKING NEWS

सरायकेला पुलिस ने फायरिंग मामले में हथियार के साथ 4 अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला: बड़ी खबर सरायकेला से है जहां आदित्यपुर पुलिस ने 1 जून को गोली चालन मामले का 48 घंटे में खुलासा करते हुए 4 अपराधकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है.

मामले में एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने बताया कि गोली चालन में घायल हुए दीपांकर भुईया अभियुक्त मोहित प्रमाणिक के पिता सुभाष प्रमाणिक पर गोली चालन मामले का अभियुक्त रहा है. उसी का बदला लेने के उद्देश्य से मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपांकर पर गोली चलाई थी. उन्होंने बताया कि कांड की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ समीर कुमार सवैया के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी ने तकनीकी एवं मानवीय आसूचना के आधार पर उक्त चारों को घटना में प्रयुक्त लोडेड पिस्टल,जिंदा कारतूस एवं मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा है. इनमें से रोहित देशपांडे का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है. पुलिस की गिरफ्त में आए अपराध कर्मियों में कुख्यात सुभाष प्रामाणिक का बेटा मोहित प्रमाणिक,सुजल अधिकारी,रोहित देशपांडे और जिसु गोप शामिल है.

सरायकेला से विनोद केशरी की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें