Live

BREAKING NEWS

सरायकेला में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार आरक्षी कमल किशोर बोंगबोंगा की मौत

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

सरायकेला : बड़ी खबर सरायकेला से है जहां थाना अंतर्गत पेट्रोल पंप के पास रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक पर सवार आरक्षी कमल किशोर बोंगबोंगा को रौंद दिया. घटना के बाद आरक्षी को सदर अस्पताल सरायकेला लाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

जानकारी के अनुसार आरक्षी पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगरनाथपुर थाना अंतर्गत मालूका गांव के निवासी थे और सरायकेला के दुगनी पुलिस केंद्र में पदस्थापित थे. विगत 4 जून को उन्हें पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई थी. 14 जून को वे छुट्टी लेकर अपने नवजात पुत्र से मिलने के लिए अपने गांव गए थे. 16 जून को ड्यूटी पकड़ने के लिए वे 15 जून की रात अपनी बाइक से सरायकेला लौट रहे थे. इसी दौरान हंसाउड़ी पेट्रोल पंप के पास चाईबासा की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी जिससे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया.

सरायकेला से बिनोद केसरी की रिपोर्ट-

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें