BREAKING NEWS
गुमला में स्कूटी और बाइक में टक्कर होने 6 लोग घायल, 1 रिम्स रेफर
गुमला: जिले केपालकोट थाना क्षेत्र के मलई मोड़ में स्कूटी और मोटरसाइकिल में सीधी भिड़ंत हो गई. घटना में 6 लोग घायल हो गए. घटना के बाद 5 घायलों को सदर अस्पताल लाया गया जहां इलाज के बाद एक को रिम्स रेफर कर दिया गया.
जानकारी के अनुसार स्कूटी में सवार होकर मलई निवासी मनोहर उरांव, मंजू उरांइन और श्रवण बड़ाइक मलई बाजार से घर लौट रहे थे. वहीं दूसरी ओर एक बाइक में सवार तीन अन्य लोग मलई बाजार आ रहे थे. इसी दौरान मलई मोड में दोनों वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई. हादसे में 6 लोग घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को सदर अस्पताल भेजा गया. वहीं एक घायल को रिम्स रेफर कर दिया गया.
गुमला से किशोर की रिपोर्ट--
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।