Live

BREAKING NEWS

कोडरमा में 7वीं की छात्रा ने कंप्यूटर शिक्षक पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, आरोपी शिक्षक हिरासत में

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

कोडरमा : जिले के मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत दरदाही स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय योगीडीह में एक शिक्षक पर 7वीं कक्षा की छात्रा ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है. घटना को लेकर विद्यालय के प्राचार्य ने मरकच्चो थाना में लिखित आवेदन देकर उक्त शिक्षक पर कार्रवाई की मांग की है.

आवेदन के माध्यम से प्राचार्य ने बताया है कि उक्त घटना 16 सितंबर अपराह्न 2 बजे की है. विद्यालय में छुट्टी हो चुकी थी और उक्त बच्ची कक्षा में अकेली बैठी थी. इसी बीच हमने विद्यालय के कंप्यूटर शिक्षक एनुल हक़ से उक्त बच्ची के कक्षा में बैठे होने के बारे में जानने हेतु भेजा. इस पर शिक्षक एनुल हक़ ने बताया कि उसकी तबीयत खराब है. इसके बाद वह छात्रा अपने घर चली गई. वहीं उक्त शिक्षक भी अपने घर चल गए. अगले दिन विश्वकर्मा पूजा की छुट्टी थी और विद्यालय बंद था. वहीं 18 सितंबर से अब तक छात्रा द्वारा समाज के लोक-लाज के कारण नहीं बताया गया था. उन्होंने बताया कि आज सुबह छात्रा के परिजन द्वारा हमें शिकायत मिली कि 16 सितंबर को जब उनकी बच्ची कक्षा में तबीयत खराब की स्थिति में अकेली बैठी थी, उसी समय कक्षा में कंप्यूटर शिक्षक एनुल हक़ वहां आए और हालचाल जानने के बहाने उसके साथ दुर्व्यवहार करते हुए उसके साथ छेड़छाड़ करने लगे. इधर 23 सितंबर को ग्रामीण विद्यालय पहुंचे और जमकर हंगामा करते हुए आरोपी शिक्षक की लात-घुसे से जमकर धुनाई करते हुए पुलिस को सूचना दिया. इसके बाद पुलिस उक्त शिक्षक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

कोडरमा से महादेव की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें