Live

BREAKING NEWS

रामगढ़ में ATM मशीन उखाड़ ले गये बदमाश, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रामगढ़ : बड़ी खबर रामगढ़ से है जहां थाना क्षेत्र के बाजार टांड़ के पास अज्ञात अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को चुनौती देते हुए एसबीआई के एटीएम मशीन को उखाड़ कर फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

बताया जा रहा है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र बाजार टांड के समीप अज्ञात अपराधियों ने गैस कटर से एटीएम मशीन को काटकर ले भागा. शुरुआती जांच में बताया जाता है कि एटीएम मशीन में एक लाख 32 हजार रुपए थे. हालांकि जब एसबीआई के अधिकारी पहुंचेंगे तब ही पता चल पाएगा कि कितनी राशि उस एटीएम में थी. लेकिन इस तरह शहर के घनी आबादी वाले इलाके में सड़क के किनारे जहां 24 घंटे यात्री गाडियों का परिवहन होता है. गैस कटर से एटीएम मशीन को काट कर ले भागे. ऐसे में सवाल उठना लाजमी है कि क्या एक बार फिर से एटीएम चोर गिरोह सक्रिय हो गए हैं. वैसे पुलिस इस घटना को लेकर जांच पड़ताल में जुट गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें