Live

BREAKING NEWS

गढ़वा में ट्रेन से कटकर युवक की मौत, घटना से सनसनी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा: बड़ी खबर गढ़वा से है जहां सदर थाना क्षेत्र के गढ़वा स्टेशन के पास मदरसा रोड रेलवे फाटक पर ट्रेन से कटकर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई. घटना के बाद इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दे दी गई है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी दुर्घटना स्थल पहुंच चुके हैं.

घटना के संबंध में मृतक के चाचा जितेंद्र प्रसाद ने बताया कि कल 18 अप्रैल को भतीजी यानी मृतक अरुण की बहन का तिलक चढ़ाने नबीनगर जाना था. इसको लेकर जितेंद्र अपने घर से बाजार की ओर सामान लेने के लिए जा रहा था. इसी दौरान दुर्घटना हुई है. मृतक अरुण की बहन की तिलक 18 अप्रैल को और शादी 23 अप्रैल को तय की गई थी. उन्होंने कहा कि सभी परिजन आ रहे हैं और कानूनी प्रक्रिया के तहत शव को उठाया जाएगा. इधर गेट पर मौजूद गेटमैन लक्ष्मण मेहता ने बताया कि अप लाइन से लाइट इंजन 15.08 बजे पार कर रही थी. इसी दौरान दुर्घटना हुई है. वहीं दुर्घटना की सूचना स्टेशन मास्टर को दे दी गई है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें