Live

BREAKING NEWS

हजारीबाग पुलिस ने 2 कुख्यात अपराधियों को दबोचा

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग: बड़ी खबर हजारीबाग से है जहां पुलिस ने छापेमारी कर चरही थाना क्षेत्र से दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है.

बताया जा रहा है कि पुलिस ने चरही थाना क्षेत्र से दो कुख्यात अपराधियों को पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में प्रेम गंझू उर्फ प्रेम भोक्ता उर्फ बंगाली एवं नूतन गंझू शामिल हैं. दोनों चरही थाना क्षेत्र के कजरी गांव के रहने वाले हैं. इन दोनों के विरुद्ध पूर्व से ही कई संगीन आपराधिक मामले कई थाना में दर्ज हैं. वहीं प्रेम गंझू पर हत्या,आर्म्स एक्ट सहित तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं जबकि नूतन गंझू पर भी मारपीट,छेड़खानी,धमकी,लूट एवं सीएलए एक्ट जैसे गंभीर धाराओं में केस चल रहा है. बताया जाता है कि उक्त कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई. इसमें चरही थाना प्रभारी गौतम कुमार के नेतृत्व में छापेमारी दल ने दोनों आरोपियों को ग्राम कजरी से गिरफ्तार किया गया. इधर नक्सलियों की गिरफ्तारी को लेकर हजारीबाग एसपी अरविंद कुमार सिंह ने साफ स्पष्ट कहा है कि आपराधिक मामलों में संलिप्त नक्सली को बिल्कुल नहीं छोड़ा जाएगा. अन्य भी नक्सली रडार पर हैं. जिन पर कार्रवाई को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है.

हजारीबाग से धीरज कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें