Live

BREAKING NEWS

बोकारो के बेरमो में रेलवे ट्रैक से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बेरमो : बड़ी खबर बोकारो के बेरमो से है जहां गोमो-बरकाकाना रेलखंड के तुरियो के पास रेलवे ट्रैक से अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है. घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन में जुट गई है. शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो सकी है.

घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह एक ग्रामीण रेलवे लाइन की तरफ टहलने निकले तो वहां देखा कि एक शव दो टुकड़ों में पड़ा हुआ है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने शोर मचाया. इसके बाद वहां बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई. कुछ लोगों ने घटना की सूचना चंद्रपुरा थाना एवं आरपीएफ को दी. सूचना पर चंद्रपुरा थाना एवं आरपीएफ मौके पर पहुंची और मामले की तहकीकात में जुट गई. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.शव की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है. वैसे मृतक का शव देखने से वह आसपास का ही लगता है. रेलवे ट्रैक से धनबाद से भंडारीदाह का यात्री टिकट एवं बिना सिम का एक मोबाइल गिराहुआमिलाहै.

बेरमो से पंकज कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें