Live

सनसनी

मुजफ्फरपुर में शादी समारोह से लौट रहे डॉक्टर की हत्या..

A
Arun Chourasiaलेखक

MUZAFFARPUR:-मुजफ्फरपुर में आपराधिक घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला जिले के अहियापुर इलाके से सामने आई है। जहां शादी का भोज खाकर लौट रहे एक ग्रामीण डॉक्टर को गोलियों से छल्ली कर दी गई है। जिससे घटना स्थल पर ही मौत हो गई है। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गई है और परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

घटना की सुचना मिलने के बाद अहियापुर थाने पुलिस मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतक की पहचान आयुर्वेदिक डॉक्टर सुनील कुमार उर्फ श्याम के रूप में हुई है। जो रामपुर हरि थाना क्षेत्र के मोथहां फकीराना गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है। पेशे से वह एक चिकित्सक है। धर्मपुर स्थित अपने क्लिनिक से वह एक शादी समारोह से लौट रहे थे। उस दौरान झपहा में बाईक सवार अपराधी ने 4 गोली दाग दी। जिसके बाद अफरातफरी का माहौल कायम हो गया और लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें